
अब राम मंदिर के दर्शन करते हुए भक्त नहीं खींचा पाएंगे फोटो, मोबाइल पर लगा बैन
AajTak
श्री राम जन्मभूमि परिसर में आगामी चैत्र नवरात्रि को देखते हुए प्रशासन ने परिसर में मोबाइल फोन और हथियारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही, सुरक्षा कर्मियों के साथ आने वाले व्यक्तियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
श्री राम जन्मभूमि परिसर में आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. आगामी चैत्र नवरात्रि और बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परिसर के अंदर मोबाइल फोन और हथियारों पर पूरी तरह रोक लगा दी है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सेक्रेटरी चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ और सख्त नियम बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि दर्शन के लिए अगर कोई व्यक्ति किसी सुरक्षाकर्मी के साथ आता है, तो उसे भी परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी. चंपत राय ने अपने एक बयान में कहा, 'श्री राम जन्मभूमि कॉम्प्लेक्स में मोबाइल फोन के साथ एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके अलावा, अगर कोई सिक्योरिटी वाले के साथ है, तो उसे कॉम्प्लेक्स में एंट्री नहीं करने दी जाएगी.'
लाइसेंसी रिवॉल्वर और तलवार भी बैन
चंपत राय ने आगे बताया कि परिसर में लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार भी कॉम्प्लेक्स के अंदर ले जाना मना है. हालांकि, सिख भाइयों के अधिकारों के मुताबिक, गले में सिर्फ एक छोटी किरपान, जिसे कानूनी तौर पर रखा जा सकता है, पहनी जा सकती है. ये छूट सिर्फ सिख समुदाय के सदस्यों के लिए है.
व्रत रखने वालों के लिए खास इंतजाम
चंपत राय ने बताया, 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन कई भक्त व्रत रख सकते हैं. व्रत की चीजें जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें फल, मखाना, मूंगफली और आलू के चिप्स शामिल हैं, खासकर वो जो व्रत के खाने की पाबंदियों से मेल खाते हों.

जब से स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की सैर की सुविधा शुरू हुई है इंसान धरती के बाहर की दुनिया को खंगालने में ज्यादा ही दिलचस्पी लेने लगा है. वह दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में न सिर्फ सैर कर पाएगा, बल्कि अपनी छुट्टियां भी बिता सकेगा. एक तरफ मंगल और चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर 'स्पेस होटल' का सपना हकीकत बनने के करीब है आखिर कैसा होगा धरती के बाहर बन रहा ये लग्जरी होटल?

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.







