
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजे का ऐलान किया. वहीं, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छह नक्सली मारे गए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया. वहीं. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छह नक्सली मारे गए हैं. इन खबरों के अलावा, पाकिस्तान ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना को महज सिलेंडर विस्फोट बताया. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
लालकिला ब्लास्ट मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लालकिले के पास हुए कार ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया. स्थायी रूप से अपंग हुए लोगों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों के बेहतर इलाज की जिम्मेदारी सरकार लेगी.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने छह नक्सली मार गिराए, मौके से ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए. डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में यह कार्रवाई की. घटनास्थल से कई ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.
डबल स्टैंडर्ड... दिल्ली धमाके को पाकिस्तान ने बताया सिलेंडर ब्लास्ट, तुर्की ने भी दिखाई बेशर्मी
तुर्की ने भारत और पाकिस्तान में धमाकों पर दोहरा मापदंड अपनाया है. पाकिस्तान में हुए विस्फोट को 'आतंकी हमला' कहा गया, जबकि दिल्ली ब्लास्ट को केवल 'विस्फोट' बताया गया. PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली ब्लास्ट को महज 'गैस सिलेंडर विस्फोट' बताया.
UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, यहां करें चेक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 तक हुई थी.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









