
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: एअर इंडिया के विमान (AI 171) के दुर्घटना के पीछे फ्यूल कंट्रोल स्विच के शिफ्ट होने को संभावित कारण माना जा रहा है. वहीं, गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ की गई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: एअर इंडिया के विमान (AI 171) के दुर्घटना के पीछे फ्यूल कंट्रोल स्विच के शिफ्ट होने को संभावित कारण माना जा रहा है. वहीं, गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ की गई है.उधर, दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार दोपहर आग लग गई. यहां एक दुकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
3 सेकंड में फ्यूल कंट्रोल स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' और... एअर इंडिया प्लेन क्रैश के आखिरी मोमेंट में क्या हुआ
एअर इंडिया के विमान (AI 171) के दुर्घटना के पीछे फ्यूल कंट्रोल स्विच के शिफ्ट होने को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में एक प्रमुख मुद्दे की ओर इशारा किया गया है, जिसे अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने 2018 में ही बोइंग 737 जेट्स के लिए फ्लैग किया था.
'भाई, कन्या वध हो गया! मुझे फांसी दिलवाओ…' राधिका मर्डर केस में आरोपी पिता पर ताऊ विजय के चौंकाने वाले खुलासे
गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ की गई है. उनकी रिमांड की मियाद आज खत्म हो रही थी, इसलिए उनको अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गुरुवार सुबह की इस खौफनाक वारदात के बाद से राधिका के परिवार सहित पूरा देश स्तब्ध है. इस वारदात के तुरंत बाद क्राइम सीन पर पहुंचे दीपक के बड़े भाई (राधिका के ताऊ) विजय यादव ने 'आजतक' से बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
सरकारी जमीन हड़पकर प्लॉटिंग करने में जुटा था छांगुर बाबा, 93 लाख में नीतू के नाम की थी जमीन

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










