
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 04 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 04 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान उसके अपने चचेरे भाई के रूप में हुई है. AAP सांसद के आरोपों पर दिल्ली चुनाव आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया. राकेश टिकैत ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने से भारत सरकार को फायदा हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से नीचे लुढ़का सेना का ट्रक, 4 जवानों की मौत और 3 घायल
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया. इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया, 'जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया.
'केजरीवाल जी आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा', अमित शाह का AAP सुप्रीमो पर हमला
दिल्ली विधानसभा चुनाव का दंगल सज गया है, इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब राजनीति में आए तब कहते थे कि हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन आज 50 हजार गज में दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये से अपने लिए शीशमहल बनवा लिया.
छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में नया मोड़, चचेरा भाई निकला मुख्य आरोपी

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










