
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं. आईपीएल के 14वें मैच में गुजरात ने बेंगलुरु को करारी शिकस्त देते हुए 8 विकेट से हरा दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप के इस फैसले का असर दुनिया के प्रमुख बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया है. बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े. पीएम मोदी बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाइलैंड रवाना हो गए हैं. आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. पढ़ें आज की पांच प्रमुख खबरें
जापान समेत एशियाई बाजार क्रैश, क्या Sensex-Nifty पर भी दिखेगा 26% ट्रंप टैरिफ का रिएक्शन? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है और इसका असर एशियाई बाजारों में तगड़ी गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है. भारत पर भी ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा है और 26 फीसदी का टैरिफ लगाया है. निगेटिव ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार तेजी के साथ भागते हुए नजर आए थे, लेकिन ट्रंप टैरिफ के ऐलान के बाद आज गुरुवार को एशियाई बाजारों में मचे कोहराम का असर घरेलू मार्केट में नजर आ सकता है.
चीन पर 34, PAK पर 29, इजरायल पर 17%.... देखें- डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है. भारत, चीन समेत दूसरे देशों से अमेरिका पहुंचने वाले सामान पर कितना टैरिफ लगेगा इसका ऐलान कर दिया गया है. यह नया टैरिफ तुरंत लागू हो गया है. कई एशियाई देशों पर भी 30 फीसदी से 45 फीसदी तक का टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप के ऐलान के मुताबिक, भारत से अमेरिका 26 फीसदी टैरिफ वसूलेगा. वहीं चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया गया है.
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, JDU-TDP ने दिया साथ, केंद्र ने एक तीर से साधे 6 निशाने वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया है. देर रात 1.56 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ये ऐलान किया. बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े. अब इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा. बीजेपी की सहयोगी पार्टियों ने इस विधेयक का खुलकर समर्थन किया.वहीं, विपक्ष ने बिल का विरोध किया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत से ज्यादा सुरक्षित दुनिया में कोई जगह नहीं है और वे सुरक्षित हैं, क्योंकि बहुसंख्यक पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष हैं.
BIMSTEC समिट में आज PM मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का दिखेगा दम, बैंकॉक के लिए हुए रवाना थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय थाईलैंड यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना होंगे.
7 मैच 444 रन, 4 फिफ्टी और एक शतक... 8.5 करोड़ वाले साई सुदर्शन बने रन मशीन, RCB के सामने भी दिखा जलवा आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो साई सुदर्शन और जोश बटलर रहे. जोश बटलर नाबाद रहे और उन्होंने 73 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन ने गुजरात का मोमेंट सेट किया और 49 रनों की पारी खेली. लेकिन साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









