Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 02 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Waqf Amendment Bill आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है. इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज का एक तबका इसका समर्थन कर रहा है तो दूसरा तबका इस बिल का विरोध कर रहा है. कई मुस्लिम शख्सियतों का कहना है कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक मामले में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ा रही है. और इसी मकसद से इस बिल को पास कराना चाहती है. लेकिन बिल का सपोर्ट कर रही सरकार का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल के जरिए वह वक्फ से जुड़ी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी.

1) क्या Waqf board में बहुसंख्यक हो जाएंगे गैर मुसलमान, निजी जमीन होगी अधिग्रहित? दूर कर लें Waqf amendment bill से जुड़ी शंकाएं
Waqf amendment bill आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है. नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल को आज लोकसभा पास कराना चाहती है. बिल के प्रावधानों पर विस्तार से विचार किए बिने कई मुस्लिम संगठन आधारहीन आशंकाएं जता रहे हैं और बिल का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में इस बिल से जुड़े मिथकों और वास्तविकताओं को जानना और समझना जरूरी है.
2) Trump Tariff से इस सेक्टर पर लगेगी तगड़ी चोट, हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान!
Donald Trump का रेसिप्रोकल टैरिफ आज से लागू होने वाला है और इसका भारत के तमाम सेक्टर्स पर असर देखने को मिल सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो सबसे तगड़ा नुकसान कपड़ा उद्योग को उठाना पड़ सकता है.
3) Saira Bano: उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं सायरा बानो, तीन तलाक के खिलाफ खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.