
Aaj Ka Panchang: जानिए 16 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
AajTak
Panchang 16 March 2022 Wednesday: 16 मार्च 2022, दिन- बुधवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि 13.39 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि लग जाएगी, मघा नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और भगवान सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं. अभिजित मुहूर्त का समय होगा 14.30 से 15.18 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 12.30 से 14.00 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है कि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाहिए. दिशा शूल रहेगा उत्तर. इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











