
90 मिनट 'कुछ नहीं' करो और जीतो इनाम! इस देश में होता है ये अनोखा कम्पिटिशन
AajTak
आज के दौर में, जहां हर कोई स्मार्टफोन और डिजिटल डिवाइस से चिपका रहता है, साउथ कोरिया ने मोबाइल एडिक्शन से छुटकारा दिलाने का अनोखा तरीका तलाशा है. हर साल यहां एक अनोखा कंपिटीशन होता है, जिसे 'स्पेस आउट' कहा जाता है.
आज के दौर में, जहां हर कोई स्मार्टफोन और डिजिटल डिवाइस से चिपका रहता है, साउथ कोरिया ने मोबाइल एडिक्शन से छुटकारा दिलाने का अनोखा तरीका तलाशा है. हर साल यहां एक अनोखा कंपिटीशन होता है, जिसे 'स्पेस आउट' कहा जाता है.
90 मिनट तक सिर्फ खुद के साथ समय बिताइए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को 90 मिनट तक कुछ नहीं करना होता. जी हां, न कोई बातचीत, न कोई मूवमेंट, और न ही किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल. इस दौरान प्रतियोगियों को बस शांत बैठना होता है और अपने दिल की धड़कनों को कंट्रोल रखना होता है.
कैसे तय होता है विनर? 'स्पेस आउट' प्रतियोगिता में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के आधार पर विजेता चुना जाता है. जिस प्रतियोगी की हार्ट रेट सबसे ज्यादा स्थिर रहती है, वही इस मुकाबले का विजेता बनता है. इस आयोजन का मकसद लोगों को तनाव मुक्त करना और उन्हें डिजिटल दुनिया से थोड़ी राहत देना है.
देखें वायरल वीडियो
क्यों हो रही है यह प्रतियोगिता वायरल?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग कुछ पल के लिए भी अपने फोन से दूर नहीं रह पाते, यह प्रतियोगिता लोगों को ध्यान और शांति की ताकत सिखाने का एक जरिया है. इस अनोखे इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. साथ ही इसे बाकी देशों में भी आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











