
9 Baj Gaye: देश के कई हिस्सों में बारिश की दस्तक, कहीं फटे बादल तो कहीं लैंडस्लाइड से आफत
AajTak
मानसून की दस्तक इस बार जोरदार है. शहर-शहर आफत बरस रही है, खासकर पहाड़ी सूबों में. सबसे तगड़ी मार पड़ी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर. कहीं बादल फटे हैं कहीं लैंडस्लाइड से आफत बरसी है. हिमाचल प्रदेश का मंडी और कुल्लू जिले में फ्लैश फ्लड से तबाही है तो जम्मू कश्मीर के मेंढर में एक शख्स बरसाती नदी में अचानक आए उफान में फंस गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










