
9-9-6 वर्क कल्चर से चीन जैसे देश हट चुके हैं पीछे... समझिए क्यों प्रैक्टिकल नहीं है हफ्ते में 90 घंटे का काम
AajTak
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में क्लेरिकल स्टाफ एक हफ्ते में 56 घंटे काम करता है, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डॉक्टर, लॉयर जैसे प्रोफेशनल्स सप्ताह में 52 घंटे काम करते हैं. भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले CEOs, मैनेजर और अन्य फैसले लेने वाले अफसर हफ्ते में 57 घंटे काम करते हैं.
इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति के सप्ताह में 70 घंटे काम करने वाले बयान पर अभी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के बीच बहस शांत नहीं हुई थी, एल एंड टी (L&T) के चेयरमैन एस.एन सुब्रमण्यन ने सप्ताह में सातों दिन और 90-घंटे काम करने की सलाह देकर इस बहस को और बढ़ा दिया है.
लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन ने यह विचार अपनी कंपनी के एक कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान व्यक्त किया था, जो जंगल की आग की तरह फैल गई. हालांकि, कहुत मजबूत अर्थव्यवस्थाओं वाले विकसित देशों में भी लोग कम घंटे काम करते हैं, लेकिन कहीं अधिक प्रोडक्टिव होते हैं.
सिर्फ सैनिक सबसे अधिक घंटे काम करते हैं
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization- ILO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ सैनिक ही काम के मामले में सप्ताह में करीब 90 घंटे के आसपास पहुंचते हैं. आईएलओ के डेटा के मुताबिक 2023 में होंडुरास में सैनिकों ने सप्ताह में 80 घंटे काम किया. दशकों के आंकड़ों से पता चलता है कि विभिन्न देशों में केवल सशस्त्र बल ही सप्ताह में 90 घंटे के आसपास काम करते हैं, हालांकि उन्होंने भी 90 घंटे का आंकड़ा नहीं छुआ है. आईएलओ ने ग्लोबली तीन कैटेगरी का एनालिसिस किया. भारत के फॉर्मल सेक्टर में काम करने वाले लोग इनमें से दो के लिए विश्व स्तर पर सप्ताह में सबसे अधिक घंटे दफ्तर में बिताते हैं.
आंकड़ों के मुताबिक भारत में क्लेरिकल स्टाफ सप्ताह में 56 घंटे काम करता है, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डॉक्टर, लॉयर जैसे प्रोफेशनल्स सप्ताह में 52 घंटे काम करते हैं. भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले सीईओ, मैनेजर और अन्य निर्णय लेने वाले अफसर सप्ताह में 57 घंटे काम करते हैं. लेकिन सूडान इस कैटेगरी में भारत से आगे है, वहां के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले अफसर सप्ताह में 60 घंटे काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: 'मरी कठपुतली जैसी हो गई हूं, 12 घंटे खा जाती है नौकरी', कॉर्पोरेट वर्क कल्चर पर चिढ़ी महिला, पोस्ट वायरल

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








