
'800 अफसर लगाए फिर भी नहीं मिला घोटाला...', चार्जशीट में नाम न होने पर केजरीवाल और सिसोदिया ने केंद्र पर साधा निशाना
AajTak
ED द्वारा चार्जशीट के दाखिल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए. साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI और ED की चार्जशीट ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ.
दिल्ली की शराब नीति घोटाले में आज ED ने चार्जशीट दाखिल की. इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि हम अभी सिर्फ समीर महेंद्रू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर रहे हैं, जल्द ही दूसरे आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी. ऐसे ही बीते दिन CBI ने भी इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इन दोनों ही चार्जशीटों में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिखा गया है.
आम आदमी पार्टी इस चार्जशीट को मनीष सिसोदिया के लिए क्लीन चिट मान रही है. पार्टी मुखिया से लेकर नेता तक सभी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं कि उन्होंने महीनों तक सिसोदिया को इस मामले में घसीटा.
केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. केजरीवाल ने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि शिक्षा क्रांति से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष जी को झूठे केस में फंसाने के लिए क्या मोदी जी को देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए? अच्छा काम करने वालों को जेल में डालने से क्या देश आगे बढ़ेगा?
'नहीं हुआ कोई शराब घोटाला'
उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुद राज्य के डिप्टी सीएम और मामले में मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया ने लिखा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साजिशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफसरों की टीम ने 500 जगह रेड कर जो चार्जशीट बनाई है उसमें मेरा नाम नहीं है. CBI और ED की चार्जशीट ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










