
8 IPS और 2 IAS करते थे परेशान, पत्नी के नाम लिखी वसीयत... ADGP के सुसाइड नोट में कई अधिकारियों के नाम
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के पास से 8 पेज का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति पत्नी के नाम लिखी और अपने करियर में झेले गए भेदभाव, उत्पीड़न और 8 IPS व 2 IAS अधिकारियों के लगातार दबाव का जिक्र किया. नोट में पूर्व डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए. इस मामले की जांच जारी है.
वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस ने हरियाणा पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी. 2001 बैच के IPS अधिकारी के पास से 8 पेज का सुसाइड नोट भी मिला.जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति पत्नी के नाम कर दी. साथ ही, उन्होंने अपने करियर में झेले गए उत्पीड़न और भेदभाव के अनुभव साझा किए और यह भी लिखा कि उनके 8 IPS और 2 IAS अधिकारी सहकर्मियों ने उन्हें लगातार मानसिक और प्रशासनिक दबाव में रखा.
सुसाइड नोट में कुमार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. सबसे ज्यादा निशाना उन्होंने पूर्व डीजीपी हरियाणा को बनाया. नोट में उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने और प्रशासनिक शिकायतों में अनदेखी का जिक्र किया.
जब पूरन कुमार ने सुसाइड किया उस वक्त वह लोअर ड्रेस और टी-शर्ट में थे. उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ. पुलिस ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की और फॉरेंसिक टीम ने कई अहम सबूत जुटाए. परिवार के सदस्यों और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
कौन थे वाई पूरन कुमार?
वाई. पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के IPS अधिकारी थे और अपने सख्त और निर्भीक स्वभाव के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें IGP (रोहतक रेंज), IGP (कानून-व्यवस्था), IG (दूरसंचार) और हाल में IG, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया, रोहतक शामिल हैं. सरकार ने 2025 के मध्य में एक ट्रांसफर आदेश के तहत उन्हें रोहतक रेंज से हटाकर PTC सुनारिया भेजा था. यही उनकी अंतिम तैनाती रही. इस तबादले को विभागीय हलकों में पनशमेंट पोस्टिंग माना जा रहा था.
आत्महत्या पर सवाल

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










