
'8-10 करोड़ लोग महाकुंभ में मौजूद, दबाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में...', श्रद्धालुओं से CM योगी ने की ये अपील
AajTak
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें. ये आयोजन सभी लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है. कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के संगम नोज पर मंगलवार देर रात मची भगदड़ की घटना पर कहा कि संगम नोज, अखाड़ा मार्ग और नाग वासुकी मार्ग पर फिलहाल भारी दबाव है. लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. इस समय प्रयागराज में आठ से दस करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं.
उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग के संगम नोज पर यह घटना हुई. बैरिकेड्स को फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा कि कल साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया था. संगम नोज पर लगातार दबाव बना हुआ है. लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद है. मौजूदा स्थिति को लेकर सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार बात हुई है. उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर हालचाल लिया है. गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भी हालात का जायजा ले चुके हैं.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें. ये आयोजन सभी लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है. कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है. कोई अफवाह नहीं फैलाएं.
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव है. संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं है. श्रद्धालुओं के स्नान के बाद अखाड़ों का स्नान होगा. भीड़ कम होने पर संतों का स्नान होगा. नजदीक के घाट पर स्नान करेंगे. जिस घाट पर हैं, वही पर स्नान करें. संगम नोज की तरफ आने से बचें. प्रशासन का फोकस स्थानीय स्तर पर सकुशल स्नान कराने पर है. अलग-अलग अखाड़ों के संतों ने कहा है कि पहले श्रद्धालुओं को स्नान करने दीजिए. भीड़ कम होने पर अखाड़े स्नान करेंगे. पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं. श्रद्धालुओं को आने बढ़ने की जरूरत नहीं है, वे जहां हैं, उसी घाट पर स्नान करें. श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए रेलवे प्रयागराज के अलग-अलग स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चला रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










