
8 साल के बच्चे के साथ किया था कुकर्म, मुंबई की कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल की सजा
AajTak
मुंबई की कोर्ट (Mumbai court) ने 26 साल के युवक को 8 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया है. कोर्ट ने युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. कोर्ट ने कहा कि इस घटना से पीड़ित को गहरा आघात लगा है, जिसका असर लंबे समय तक रहेगा. इससे वह भविष्य में सामान्य नहीं रह पाएगा.
मुंबई (Mumbai) की एक विशेष अदालत ने नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में 26 साल के युवक 20 साल की सजा सुनाई. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि घटना के बाद पीड़ित को इतना गहरा आघात लगा है कि वह लंबे समय तक सामान्य जीवन नहीं जी सकता.
एजेंसी के मुताबिक, आठ साल का बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी मुंबई का रहने वाला युवक उसके पास पहुंचा और उसे नजदीक के स्थान पर ले गया. युवक ने बच्चे को पैसों का भी लालच दिया. बच्चा जैसे ही युवक के साथ उस स्थान पर पहुंचा तो युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की को 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत, यौन उत्पीड़न केस में SC का बड़ा फैसला
इसके बाद जब बच्चे के माता-पिता को बेटे के साथ हुई दरिंदगी के बारे में पता चला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की. इसके बाद 22 जुलाई 2020 को युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसके बाद बच्चे का मेडिकल कराया गया.
कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?
विशेष न्यायाधीश प्रिया बंकर ने 6 अप्रैल को 2020 में मुंबई में हुए अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के मामले में POCSO के तहत एक युवक को दोषी ठहराया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान छह गवाहों से पूछताछ की गई. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पीड़ित के साथ जो कृत्य हुआ है, इससे उसके दिमाग पर लंबे समय तक असर रहेगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









