
'8 में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी, PAK के लिए रेकी...', लश्कर के टेरर मॉड्यूल पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों के इशारे पर आतंकवादी हमलों की योजना बना रहा था. ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 से अधिक मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए.
पुलिस की जांच में पता चला कि इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट की थी. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 7 और 8 फरवरी को दिल्ली व कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें बुरहान वानी और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की गतिविधियों का महिमामंडन किया गया था. जांच में सामने आया कि पोस्टर लगाने वाले लोग कोलकाता से दिल्ली आए थे. 7 फरवरी को दिल्ली और 10 फरवरी को कोलकाता में पोस्टर लगाए गए.
तमिलनाडु से 6 और कोलकाता से 2 संदिग्ध गिरफ्तार
इस मामले में कोलकाता से 2 और तमिलनाडु से 6 आरोपियों को पकड़ा गया. तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किए गए छह आरोपी मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्ज्वल हैं. ये सभी तिरुप्पुर के गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे. गिरफ्तार आठ संदिग्धों में 7बांग्लादेशी नागरिक हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों पर आतंकवादियों की मदद के लिए भारत के अलग-अलग शहरों की रेकी करने का आरोप है.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, इस आतंकी मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर अहमद लोन उर्फ शब्बीर शाह है, जो पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है और फिलहाल बांग्लादेश में बैठकर नेटवर्क संचालित कर रहा है. शब्बीर अहमद लोन को 2007 में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक बड़े नेता की हत्या के इरादे से फिदायीन हमला करने आया था. उस समय उसके पास से AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे. 2017-18 में सजा पूरी करने के बाद वह देश से बाहर चला गया और दोबारा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गया. जांच में यह भी सामने आया कि कोलकाता में एक महंगे फ्लैट को किराए पर लेकर इस आतंकी मॉड्यूल का बेस बनाया गया था.
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में जारी किया है टेरर अलर्ट

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









