
8 चीते तो आ गए लेकिन 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? राहुल गांधी ने पूछा सवाल
AajTak
भारत में करीब 74 साल बाद चीते आ गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीतों को छोड़ा. वहीं चीतों की वापसी के लिए कांग्रेस पीएम मोदी के साथ ही मनमोहन सिंह, जयराम रमेश और रिटायर्ड आईएएस रंजीत सिंह को भी श्रेय दे रही है. देश में 1947-48 के दौरान आखिरी बार चीतों को देखा गया था. 1952 में सरकार ने चीतों को आधिकारिक तौर पर विलुप्त घोषित कर दिया था.
चीतों के भारत में आने को लेकर अब उस पर राजनीति शुरू हो गई है. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने लिखा- 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोजगार. #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस. मालूम हो कि कांग्रेस शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मन रही है.
वहीं सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुटकी ली. उन्होंने लिखा- सबको इंतजार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का.
तीन दिन पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी चीतों के भारत में आने पर पीएम मोदी पर तंज कसा था. ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि देश में जब हम बेरोजगारी की बात करते हैं, मोदी चीता को भी पीछे छोड़ देते हैं. जब चीन को लेकर सवाल पूछते हैं, वे चीता से तेज भागते हैं. ऐसे मामलों में वे काफी तेज हैं. बोलने के मामले में भी वे काफी तेज हैं. हम तो कह रहे हैं कि वे थोड़ा धीमा हो जाएं.
कूनो नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने छोड़े 8 चीते
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा. नामीबिया से इन चीतों को लेकर पहले विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया, इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









