
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने का एरियर, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
AajTak
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया है. इससे उनकी सैलरी में इजाफा होगा. मार्च की सैलरी में दो महीने का एरियर भी जुड़कर आएगा. ये बढ़ोतरी पहले छह महीने जनवरी से जून 2023 के लिए की गई है.
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में चार फीसदी का इजाफा किया है. साथ ही पेंशनर्स की महंगाई राहत (Dearness Relief) में भी चार फीसदी का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है. सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा होगा. डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है. यह बढ़ोतरी पहले छह महीने जनवरी से जून 2023 के लिए की गई है.
दो महीने का मिलेगा एरियर
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी देगी. क्योंकि डीए और डीआर में हुई बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू मानी जाएगी. इस वजह से जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ डीए एरियर के रूप में मिलेगा. यानी कमर्चारियों की मार्च की सैलरी बढ़कर आएगी. डीए में इस बढ़ोतरी के बाद सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा. सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है.
हर छह महीने पर होता है इजाफा
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है. इससे पहले सरकार ने पिछली छमाही में भी डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए 34 फीसदी से 38 फीसदी हुआ था. सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था.
कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











