
700 लड़कियों से दोस्ती और प्राइवेट तस्वीरें... विदेशी मॉडल बनकर फंसाता था दिल्ली का लड़का, हैरान कर देगी ये कहानी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक 23 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसने डेटिंग ऐप्स और वर्चुअल मोबाइल नंबर की मदद से सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं को जाल में फंसाया. आरोपी ने खुद को विदेशी फ्रीलांस मॉडल लिखकर फेक आईडी बनाई. ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीरें इस्तेमाल कीं. यह आरोपी लड़कियों से दोस्ती कर उनकी प्राइवेट तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करता था.
दिल्ली पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है, जिसने ऑनलाइन दोस्ती कर कई लड़कियों और महिलाओं को ब्लैकमेल किया और उनसे पैसे वसूले. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था, जिसका इस्तेमाल कर उसने बंबल, स्नैपचैट और अन्य ऐप्स पर फेक प्रोफाइल बना ली थीं. वह खुद को अमेरिका स्थित फ्रीलांस मॉडल बताया था.
पुलिस के अनुसार, इस ब्लैकमेलर के टारगेट पर 18 से 30 साल की लड़कियां और महिलाएं होती थीं. लड़कियों व महिलाओं को अट्रैक्ट करने के लिए आरोपी ने अपनी प्रोफाइल पर ब्राजील के एक मॉडल की फोटो लगा रखी थी. जिन महिलाओं से इसकी बात होती थी तो यह उनसे कहता था कि वह एक प्रोजेक्ट पर भारत आया हुआ है.
इसके बाद आरोपी कोशिश करता था कि वह लड़कियों के साथ गहरी दोस्ती कर ले और बातों में फंसाकर वह प्राइवेट तस्वीरें मांगता था. अगर कोई लड़की या महिला इस ठग के झांसे में आ जाती थी और उसने अपनी प्राइवेट तस्वीर उससे शेयर कर दी तो आरोपी उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलना शुरू कर देता था.
यह भी पढ़ें: Tinder गर्ल ने डेट पर बुलाया, फिर कैफे वालों ने वसूले सवा लाख... दिल्ली में डेटिंग एप से ठगी का नया तरीका
इस मामले की शिकायत बीते 13 दिसंबर 2024 को पश्चिमी जिले के साइबर थाने में पुलिस को मिली. शिकायत करने वाली पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय की सेकंड ईयर की छात्रा थी. उसने शिकायत में कहा कि वह ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति से मिली, जिसने खुद को यूएस आधारित फ्रीलांस मॉडल बताया था.
आरोपी ने कहा कि वो एक प्रोजेक्ट के लिए भारत आया है. धीरे-धीरे वो दोस्त बन गया और चैटिंग शुरू हो गई. छात्रा को आरोपी पर जरा भी शक नहीं हुआ और उसने वॉट्सएप से अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दिए. पीड़िता ने आरोपी से मिलने के लिए कहा, लेकिन उसने बहाने बनाकर मना कर दिया.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










