
700 रुपये में बना था वो जूता जिसमें स्मोक कैन छुपाकर सागर शर्मा ने संसद के भीतर किया हंगामा
AajTak
संसद के अंदर हंगामा करने वाले सागर शर्मा ने 700 रु में वो स्पेशल जूता बनवाया था जिसमें स्मोक कैन छुपाकर अंदर ले गया था. अब पुलिस उसके और परिवारवालों के नाम पर खुले 4 बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है. जांच में ये भी सामने आया है कि सागर शर्मा के निजी बैंक अकाउंट से फ्लाइट का टिकट खरीदा गया था.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस जूते में स्मोक कैन छुपाकर लोकसभा के अंदर उसे लेकर सागर शर्मा पहुंचा था उससे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है.
सागर शर्मा के बैंक खातों की जांच
रिपोर्ट के मुताबिक संसद के अंदर हंगामा करने वाले सागर शर्मा ने 700 रु में वो स्पेशल जूता बनवाया था जिसमें स्मोक कैन छुपाकर अंदर ले गया था. अब पुलिस उसके और परिवारवालों के नाम पर खुले 4 बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है. जांच में ये भी सामने आया है कि सागर शर्मा के निजी बैंक अकाउंट से फ्लाइट का टिकट खरीदा गया था. वो बेंगलुरु और कोलकाता के दोस्तों के जरिए सागर शर्मा बाकी साथियों से जुड़ा था.
बार-बार बयान बदल रहे हैं आरोपी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी जिस क्रांतिकारी विचारधारा की बात कर रहे हैं जब उसके बारे में उनसे विस्तार से पूछा जा रहा है तो उन्हें उस आइडियोलॉजी के बारे में ज्यादा पता नहीं है. इससे लगता है कि इनके पीछे कोई और हो सकता है. आरोपी बार बार अपने बयान बदल रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ इस हंगामे के मास्टरमाइंड ललित झा को लेकर भी कई अहम खुलासे हुए हैं. दिल्ली से करीब 450 किलोमीटर दूर नागौर के कुचामन सिटी के पास त्रिशंगया गांव के होटल में महेश कुमावत ने ललित झा को रुकवाया था.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








