
7 km तक चूहे- बिल्ली का खेल..., पीछे पड़े स्कॉर्पियो सवार, महिला ने शेयर किया डरावना VIDEO
AajTak
श्नल हाइवे 1 पर अपनी कार से जा रही एक महिला ने डरा देने वाला किस्सा सोशल मीडिया पर बताया. इसमें उसने अपनी कार के आगे चल रही कार का वीडियो भी शेयर किया है. साथ ही बताया है कि कैसे इन लोगों ने 7 किलोमीटर तक उसका पीछा किया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जो एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है. इससे पता चलता है कि महिलाएं सार्वजनिक वाहन तो दूर की बात, अपने खुद के वाहन में भी सुरक्षित नहीं है.
हाल में नेश्नल हाइवे 1 पर अपनी कार से जा रही एक महिला ने भी ऐसा ही किस्सा सोशल मीडिया पर बताया. इसमें उसने अपनी कार के आगे चल रही कार का वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एकएसयूवी में सवार चार लोगों ने उनका लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा किया था.
'7 किलोमीटर तक चूहे बिल्ली का खेल'
महिला ने बताया कि- जब मैं नेशनल हाइवे 1 पर ड्राइव कर रही थी तो एक एसयूवी में चार लोगों ने उसका पीछा किया. पेशे से टीचर, हरमीन सोच, उस समय सुभानपुर और ढिलवां के बीच जा रही थीं जब ये घटना हुई.
उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा - '7 किलोमीटर तक चूहे बिल्ली का खेल! स्कॉर्पियो में सवार इन चार लोगों को मैं अपना पीछा करने से नहीं रोक पाई. या तो वे पीछे चल रहे थे या धीमी स्पीड से मेरे ठीक आगे.'
'पेट्रोल पंप पर रुकी तो इंतजार करते रहे'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











