
7 से 11 साल के बच्चों को आपात स्थित में लगेगी Covovax वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी
AajTak
DCGI ने जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स की m-RNA वैक्सीन को मंजूरी दी है. यह 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाई जा सकेगी. इसके साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट की Covovax वैक्सीन भी 7 से 11 साल के बच्चों को आपात स्थिति में लगाई जा सकेगी.
भारतीय औषधि महानियंत्रक (Drugs Controller General of India) ने जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स की ओर से तैयार की गई कोविड-19 की m-RNA वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. m-RNA वैक्सीन भारत में ही बनाई गई है. यह वैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाई जा सकेगी. इसके साथ ही 7 से 11 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन को भी अनुमति दी है.
एजेंसी के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अन्य टीकों को सुरक्षित रखने के लिए काफी कम तापमान में रखने की जरूरत होती है. लिहाजा टैम्प्रेचर को माइनस में मेनटेन करने पर ही कई वैक्सीन सुरक्षित रह पाती हैं, लेकिन जेनोवा की एमआरएनए वैक्सीन को 2-8 डिग्री पर प्रजर्व किया जा सकता है.
दवा नियामक ने कुछ शर्तों के साथ ही 7 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आपात स्थिति में सीरम इंस्टीट्यूट की COVID-19 की कोवोवैक्स वैक्सीन को भी मंजूरी दी है.
पिछले सप्ताह CSDCO की COVID-19 को लेकर बनाई गई स्पेशल कमेटी ने 7 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए Covovax के आपात स्थिति में उपयोग करने और 18 साल व इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए Gennova की m-RNA वैक्सीन की दो डोज देने की सिफारिश की थी. इसके बाद DCGI ने इस पर अपनी मंजूरी दी है.
एजेंसी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 मार्च को इस संबंध में डीसीजीआई को एक आवेदन दिया था. इसके बाद विशेषज्ञ पैनल ने अप्रैल में हुई मीटिंग में इस आवेदन पर पुणे स्थित फर्म से अधिक डेटा उपलब्ध कराने की बात कही थी. इसके बाद वैक्सीन की सिफारिश की गई.
देश में 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था, जबकि देशभर में वैक्सीनेशन अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था, वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









