
7 दिन से फरारी, चाय की दुकान पर गिरफ्तारी और फिर हाफ एनकाउंटर... रायसेन रेप केस के आरोपी की पूरी कुंडली
AajTak
रायसेन में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के सातवें दिन आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र को दबोच लिया है. भोपाल के गांधनगर में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद रायसेन ले जाने के दौरान कीरत नगर गांव के पास भागने की कोशिश में उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया.
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुई रेप की घटना से पूरा राज्य आक्रोश में है. यहां शुक्रवार, 21 नवंबर की रात को एक हैवान ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घटना सामने आई तो मानो प्रदेश जल उठा. आरोपी को पकड़े जाने की मांग को लेकर लगातार बवाल हुए. ऐसे में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के सातवें दिन आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र को दबोच लिया है. भोपाल के गांधनगर में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद रायसेन ले जाने के दौरान कीरत नगर गांव के पास भागने की कोशिश में उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया. बताते चलें कि इससे पहले पुलिस ने सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.
चाय की दुकान से दबोचा गया सलमान
सलमान को गांधीनगर के वार्ड नं. 11 स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया. जैसे ही सलमान चाय पीने दुकान पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया. पूछताछ में उसने बताया कि पांजरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद वह फरार हो गया था और जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था.
भागने की कोशिश में हॉफ एनकाउंटर
गांधीनगर की पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के बाद सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले करना था. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने के लिए रवाना हुई तो रास्ते में गाड़ी पंक्चर हो गई. यहां उसने भागने की कोशिश की जिसके चलते उसके पांव में गोली लगी और वह वापस दबोच लिया गया और भोपाल के जेपी अस्पताल लाया गया. इधर, सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था.
मासूम के साथ डरा देने वाली बर्बरता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










