
6.24 करोड़ की ठगी, देशभर में दर्ज 2026 केस... गुरुग्राम में पकड़े गए 2 शातिर साइबर ठग
AajTak
Cyber Crime: देश भर में लोगों से ठगी करने के आरोप में दो ठगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों साइबर ठग लोगों से 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं. उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कुल 2026 शिकायतें दर्ज हैं. इन आरोपियों की पहचान हरुन और वंश मल्होत्रा के रूप में हुई है.
देश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. नई तकनीक के साथ साइबर लुटेरे भी स्मार्ट हो चुके हैं. अब वो जमाना लद गया जब लुटेरे हाथों में हथियार लिए लोगों के घरों पर धावा बोलकर लूटा करते थे. अब तो अपने घरों कमरों में बैठकर एक मोबाइल या लैपटॉप से लाखों-करोड़ों का चूना लगा देते हैं. इसके लिए तरह-तरह के हथकंडों का इस्तेमाल करते हैं. देश भर में लोगों से ठगी करने के आरोप में दो ठगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों साइबर ठग लोगों से 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं. उनके खिलाफ देश भर में कुल 2026 शिकायतें दर्ज हैं. इन आरोपियों की पहचान हरुन और वंश मल्होत्रा के रूप में हुई है. उनसे बरामद किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड्स का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेट सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर पता चला कि पूरे देश भर में उन्होंने लोगों से 6 करोड़ 24 लाख रुपए की ठगी की है. गुरुग्राम डीसीपी सिद्धांत जैन ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 2026 शिकायत दर्ज कराई गई हैं. इनमें 6 मामले हरियाणा में दर्ज हैं, जबकि 2 गुरुग्राम के साइबर थाने में दर्ज कराए गए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन शराब डिलीवरी के बहाने लोगों से पैसे ठगते थे. इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रचार भी किया करते थे. उनके पास से 1 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और 1700 रुपए बरामद हुए हैं.
तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम, 2023 में दर्ज हुए 11.28 लाख केस
संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है. देश में होने वाले कुल साइबर अपराधों में आधे से ज्यादा केवल 5 राज्यों में हो रहे हैं. इस रोकने के तमाम उपाय नाकाफी नजर आ रहे हैं. डिजिटल युग में साइबर अपराध लोगों के साथ ही पॉलिसी मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. देश में साइबर अपराधी आम से लेकर खास लोगों तक को अपना शिकार बना रहे हैं.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम हुए हैं. इस दौरान यूपी में 2 लाख लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है. ठगों ने यूपी में 721.1 करोड़ रुपयों की ठगी की है. इसके बाद महाराष्ट्र और फिर गुजरात में सबसे ज्यादा केस हुए हैं. यूपी में साइबर क्राइम से निपटने के लिए 16 जिलों में साइबर थाने संचालित हो रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिए सीनियर अधिकारियों को लगाया गया है.
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके साइबर ठगों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है. यदि कारोबारी साल 2022-23 की बात करें तो 11.28 लाख मामले देश भर में सामने आए. इसमें आधे तो केवल पांच राज्यों में ही दर्ज किए गए हैं. इनमें यूपी में 2 लाख केस दर्ज हुए. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 1 लाख 30 हजार केस, तीसरे नंबर पर गुजरात में 1 लाख 20 हजार केस, चौथे और पांचवे नंबर पर राजस्थान और हरियाणा में 80-80 हजार केस दर्ज किए गए थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







