
6 साल की मासूम ने खुद को किडनैपर से बचाया, जानिए पूरा मामला
AajTak
सूरत में 6 साल की एक मासूम बच्ची ने खुद को किडनैपर के चुंगल से बचाया. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं और आरोपी राजन गुप्ता तक पहुंच गई. राजन कडोदरा इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी कहीं गायब हो चुकी है, जिसे खोजने के लिए वह बिल्डिंग में गया था.
गुजरात के सूरत में 6 साल की एकमासूम बच्ची ने खुद को किडनैपर के चुंगल से बचाया. आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर किडनैप करने की कोशिश कर रहा था. मगर, बच्ची किसी तरह से खुद को बचाने में कामयाब रही. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह घटना बड़ोद इलाके की है, बच्ची अपने घर की सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी. तभी एक अंजाम शख्स आया और बच्ची से बात करने लगा. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि शख्स बच्ची के माथे को चूम रहा है और उसे गोदी में उठा लेता है.
बच्ची खुद को असहज महसूस करती है और रोने लगती है. इससे घबराकर शख्स बच्ची को छोड़कर फरार हो जाता है. मासूम रोते हुए अपने माता-पिता को बताती है और फिर सीसीटीवी चेक किए जाते हैं. जिसमें नजर आता था है अनजान शख्स, जो बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था.
किडनैप की वारदात सीसीटीवी में कैद
पीड़ित परिवार ने तुंरत ही इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं और आरोपी राजन गुप्ता तक पहुंच गई. राजन कडोदरा इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










