
6 राज्यों में रेड, 22 अरेस्ट...Loan देकर कई गुना उगाही, चीन में बैठे आका चला रहे पूरा रैकेट
AajTak
Delhi News: इंस्टेंट लोन देकर कई गुना उगाही करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है. इस रैकेट में चीनी नागरिकों के शामिल होने के सबूत भी मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने 6 राज्यों में रेड मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंस्टेंट लोन के नाम पर जबरन उगाही करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग का आईपी एड्रेस चीन का है जबकि मनी ट्रेल भी चीन का मिला है. इस गैंग में पुलिस को चीनी नागरिकों के शामिल होने के सबूत भी मिले हैं. क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर पैसे भेजे जा रहे थे. पुलिस ने दो महीने लगातार इस गैंग पर काम किया. दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर रेड की और 22 लोगों को गिरफ्तार किया.
दिल्ली पुलिस Intelligence Fusion & Strategic Operations यूनिट के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन जिसे चाइनीज लोन एप्लीकेशन भी कहते हैं, को लेकर कई शिकायतें मिलती हैं, जिसमें यह भी होता है कि लोन चुका देने के बाद भी जबरन उगाही की जाती है और पैसे न देने पर मॉर्फ फोटो भेजकर धमकी दी जाती है.
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि 100 से ज्यादा इस तरह के ऐप इस तरह के लोन देने और फिर जबरन उगाही में शामिल हैं. जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि इस तरह एप लोगों से फोन में गैरजरूरी परमिशन मांगते हैं. और फिर मोबाइल के अंदर से सारे कॉन्टैक्ट नंबर, फोटो निकाल लेते है और फिर फोटो मॉर्फ कर रिश्तेदारों को भजेने की धमकी देकर जबरन वसूली करते हैं.
इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने टेक्निकल जांच की और फिर एक साथ दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर रेड डाली और 22 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 लैपटॉप, 25 हार्ड डिस्क, 51 मोबाइल फोन, 19 डेबिट कार्ड, 3 कार और 4 लाख कैश भी बरामद किया है. आमतौर पर लोग इनसे 5 से 10 हजार का लोन लेते हैं, लेकिन कई गुना देने के बाद भी वो अपना पीछा नहीं छुड़ा पाते.
पकड़ में आए 22 आरोपियों में से सबसे बड़े सरगना सुप्रीत शेट्टी, मंगल मोहन और आकाश हैं. पूछताछ में इन सबने बताया कि ये लोग चीनी नागरिकों के नीचे काम करते हैं. जांच में पुलिस को पता लगा कि एप्लिकेशन चीन में बना हुआ था. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने कुछ चीनी नागरिकों की पहचान भी कर ली है और उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









