
6 प्रेशर कुकर बम, नौ IED बरामद, महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बड़े नक्सली हमले की प्लानिंग फेल
AajTak
महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव के पहले सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने छह प्रेशर कुकर बम के साथ नौ आईईडी और भारी मात्रा में विस्फटकों को बरामद कर नष्ट कर दिया है. जिस इलाके से विस्फोटक बरामद हुए हैं. वहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने छह प्रेशर कुकर बम, भारी मात्रा में विस्फोटक और 9 IED को नष्ट कर दिया. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी की चुनाव के दौरान नक्सली IED से बड़ा हमला कर सकते हैं. इसके लिए टिपागढ़ में कुछ विस्फोटक और क्लेमोर माइंस छिपाकर रखे गए हैं.
सूचना मिलने के बाद भी उस इलाके का पता नहीं लगाया जा सका था, जहां विस्फोटक रखे गए थे. इसलिए 2024 आम चुनाव में नक्सलियों के किसी भी संभावित साजिश को नाकाम करने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी. ताकि, माओवादियों का विस्फोटकों से हमला करने की योजना सफल न हो पाए. इसी दौरान रविवार को टिपागढ़ क्षेत्र में उस जगह का पता चला जहां विस्फोटकों को छिपाकर रखा गया था.
छह प्रेशर कुकर बम और नौ आईईडी बरामद एसपी निलोत्पल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत विस्फोटकों को ढूंढने और उसे नष्ट करने के लिए एक टीम का गठन किया गया. इसमें बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) के साथ सी 60 की एक यूनिट और सीआरपीएफ की एक क्यूएटी शामिल थी. सोमवार सुबह जब टीम उस जगह पर पहुंची तो उन्हें विस्फोटक और डेटोनेटर से भरे छह प्रेशर कुकर, तीन क्लेमोर पाइप, छर्रे और विस्फोटक मिले.
बड़े नक्सली हमले की तैयारी फेल एसपी ने बताया कि विस्फोटकों के अलावा टीम को एक प्लास्टिक बैग में गन पाउडर, दवाईयां और कंबल भी मौके से मिला. मौके पर ही टीम ने कुल 9 आईईडी को और अन्य विस्फोटकों को नष्ट कर दिया. इसके अलावा बाकी अन्य सामान को भी वहीं जला दिया गया. इस ऑपरेशन के बाद टीम वापस लौट गई. चुनाव से पहले नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








