
6 देशों में ट्रैकिंग, FBI का खुफिया इनपुट... मेक्सिको में ऐसे पकड़ा गया गैंगस्टर दीपक बॉक्सर
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांटेड अपराधी दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे मेक्सिको में एफबीआई की मदद से गिरफ्तार किया गया. दीपक भारत में कई मामलों में वांटेड था. वो गोगी गैंग का मुखिया था. ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के साथ मिलकर काम करती थी.
वांटेड गैंगस्टर दीपक 'बॉक्सर' को गिरफ्तार कर लिया गया है. वो मेक्सिको में था. उसे इंस्ताबुल के रास्ते आज सुबह भारत लाया गया. उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दीपक बॉक्सर मेक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था.
ये पहली बार है जब दिल्ली पुलिस की टीम ने किसी गैंगस्टर को पकड़ने के लिए देश के बाहर ऑपरेशन चलाया है. पुलिस ने उसके ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था. दीपक बॉक्सर गोगी गैंग को लीड करता था. ये गैंग कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के साथ मिलकर काम करती थी.
कोलकाता से मेक्सिको तक ऐसे पहुंचा दीपक
स्पेशल कमिश्नर (स्पेशल सेल) एजीएस धालीवाल ने बताया कि कई रास्तों से होकर मेक्सिको तक पहुंचा था. मेक्सिको से वो अमेरिका पहुंचने की फिराक में था. लेकिन वो अमेरिका की एजेंसी एफबीआई के बिछाए जाल में फंस गया.
उन्होंने बताया कि जनवरी में इनपुट मिला था कि दीपक ने रवि अंटिल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. ये पासपोर्ट उसने बरेली में बनवाया था. इसके बाद वो कोलकाता से दुबई पहुंचा.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









