
574 करोड़ की ड्रग्स, 100 करोड़ की शराब और 152 करोड़ कैश... चुनावी राज्यों से क्या-क्या पकड़ा गया
AajTak
चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर से 1 हजार करोड़ रुपये का कैश, शराब, ड्रग्स और अन्य सामग्री जब्त की गई है. ये आंकड़ा 2017 के चुनाव से लगभग 3 गुना ज्यादा है.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. कल यानी गुरुवार को मतगणना के बाद नई सरकार की तस्वीर भी साफ हो जाएगी. हमेशा की तरह इस बार भी पार्टियों-प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए कई नाजायज हथकंडे भी अपनाए. इसका सबूत हैं पांचों राज्यों से चुनाव आयोग की टीम द्वारा बरामद एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब, ड्रग्स और कैश.
50 करोड़ रुपये से ज्यादा तो सिर्फ पंजाब से जब्त किए गए. यहां से 376 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद हुई. ये आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि मणिपुर की जब्ती रिपोर्ट 25 फरवरी तक की ही है.
2017 के विधानसभा चुनाव में इन पांचों राज्यों से करीब 300 करोड़ रुपये की जब्ती हुई थी यानी 2017 की तुलना में 2022 के चुनाव में जब्ती में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
ये भी पढ़ें-- UP Exit Poll: मोदी या योगी? यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी का सबसे बड़ा किरदार कौन?
इस बार क्या-क्या पकड़ा गया?
-इस बार इन पांचों राज्यों से चुनाव आयोग की टीम ने 152 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की. इसके साथ ही 85.13 लाख लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत 108 करोड़ रुपये के आसपास है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








