
'55 सीट आ रहीं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत...', Exit Polls पर बोले अरविंद केजरीवाल
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि 'AAP' छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर किसी को 15-15 करोड़ रुपये देंगे.
दिल्ली में वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं. जबकि कई एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे उम्मीदवारों को लगातार फोन आ रहे हैं. उन्हें AAP छोड़ के उनकी पार्टी में शामिल होने की बातें कही जा रही हैं. और हर किसी को 15-15 करोड़ रुपये देंगे.
अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि 'AAP' छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर किसी को 15-15 करोड़ रुपये देंगे.'
'नहीं टूटेगा हमारा एक भी आदमी'
केजरीवाल ने आगे लिखा, 'अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या ज़रूरत है? जाहिर तौर पर ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.'
'पार्टी तोड़ने की राजनीति शुरू'
वहीं, केजरीवाल से पहले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि हमारे सात विधायकों (AAP) को भाजपा से फोन आए हैं, जिन्होंने उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है... हमने विधायकों से ऐसी ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करने और इसके बारे में शिकायत करने के लिए कहा है. अगर कोई उनसे मिले तो छुपे कैमरे से उसका वीडियो बना ले... बीजेपी ने वोटों की गिनती से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी बीजेपी ने पार्टियां तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि इन एग्जिट पोल पर भरोसा न करें. दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







