
52 साल के राजू भाई 5 लोगों को दे गए नई जिंदगी, ब्रेन डेड होने पर बहन-भतीजे ने डोनेट किए ऑर्गन
AajTak
राजू भाई परमार को इलाज के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. लेकिन 8 अप्रैल को डॉक्टर्स ने राजू भाई के परिवार को बताया कि वें ब्रेन डेड हो चुकें है. इसके बाद ब्रेन डेड राजू भाई की तीन बहने सजन बेन, जासूबेन, गीताबाई, दो भांजे और दो भतीजों ने मिलकर अंगदान करने का फैसला किया. वे पांच जरूरतमंद लोगों के जीवन दाता बन गए.
अहमदाबाद में मूल धंधुका के रहने वाले 52 साल के राजू भाई परमार ब्रेन डेड घोषित होने के बाद ऑर्गन डोनर बने हैं. राजू भाई की तीन बहन, दो भांजे और दो भतीजों ने मिलकर अंगदान करने का फैसला किया है. इस अंगदान से तीन मरीजों को नवजीवन और दो लोगों को आंखों की रोशनी मिलेगी. मौत के बाद भी राजू भाई पांच जरूरतमंद लोगों के जीवन दाता बन गए.
दरअसल, राजू भाई परमार को इलाज के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. लेकिन 8 अप्रैल को डॉक्टर्स ने राजू भाई के परिवार को बताया कि वें ब्रेन डेड हो चुकें है. इसके बाद ब्रेन डेड राजू भाई की तीन बहने सजन बेन, जासूबेन, गीताबाई, दो भांजे और दो भतीजों ने मिलकर अंगदान करने का फैसला किया. राजू भाई के अंगदान से दो किडनी, लीवर, दो आंख और त्वचा प्राप्त हुई.
ये भी पढ़ें- ब्रेन डेड हो चुके शख्स ने किया अंगदान, ऑर्गन ट्रांसप्लांट ने बचाई 2 लोगों की जान
इसमें से किडनी मेडीसिटी कैंपस स्थित किडनी हॉस्पिटल में, कोर्निया आंख की हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों में प्रत्यारोपण के लिए भेजा गया. राजू भाई की त्वचा सिविल हॉस्पिटल की स्किन बैंक में दान की गई. गंभीर रूप से जलने वाले मरीज या फिर प्लास्टिक सर्जरी वाले मरीजों में ट्रांसप्लांट की जाएगी. मौत के बाद भी राजू भाई पांच जरूरतमंद लोगों के जीवन दाता बन गए.
'सिविल हॉस्पिटल में अब तक 149 अंगदान से 480 अंग प्राप्त हुए'
अहमदाबाद स्थित सिविल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर राकेश जोशी ने कहा, सिविल हॉस्पिटल में ये 149 वां अंगदान था. इस अंगदान से तीन मरीजों को नवजीवन और दो लोगों को आंखों की रोशनी मिलेगी. इसके अलावा प्राप्त हुई स्किन बुरी तरह से जल चुके मरीज के लिए आशीर्वाद रूप साबित होगा. डॉक्टर राकेश जोशी ने कहा, अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में अब तक 149 अंगदान हुए हैं. अंगदाताओं की तरफ से 480 अंग दान के स्वरूप में प्राप्त हुए हैं. इसके माध्यम से 463 लोगों को जीवनदान और 108 लोगों को दृष्टि लौटाने में सहायता प्राप्त हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










