
500 रुपये नहीं चुकाने पर युवक की हत्या, राज दफनाने के लिए कूडेदान में फेंका शव, फिर लगाई आग
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 500 रुपये कर्ज नहीं चुकाने पर दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. साथ ही सबूत मिटाने के लिए शव को कूड़ेदान में भरकर आग भी लगा दी.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 28 वर्षीय कबाड़ बीनने वाले को एक व्यक्ति की हत्या करने और 500 रुपये का कर्ज न चुकाने पर उसके शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. ठाणे जिला ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश मनोरे ने बताया कि 3 अक्टूबर को गंगारामपाड़ा निवासी सुरेश तारासिंह जाधव (35) का आंशिक रूप से जला हुआ शव वडपे गांव की सीमा में पड़ा मिला था.
यह भी पढ़ें: ठाणे में CSR फंड देने के नाम पर कारोबारी से फर्जीवाड़ा, ठगों ने लगाया 32 लाख रुपये का चूना
500 रुपये कर्ज नहीं चुकाने पर की थी हत्या
पुलिस ने शुरू में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जांच के दौरान गुप्त सूचना और सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपी बरकू मारुति पडवले पर ध्यान केंद्रित किया. बरकू स्क्रैप कलेक्टर है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पूरा राज खुल गया.
इंस्पेक्टर मनोरे ने बताया कि पडवले से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान केवल देवा के रूप में हुई है (जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है) के साथ मिलकर पीड़ित की हत्या की. तीनों स्क्रैप कलेक्टर के रूप में काम करते थे. पुलिस ने बताया कि पीड़ित जाधव ने देवा से 500 रुपये का कर्ज लिया था. जिसे वह बार-बार याद दिलाने के बावजूद वापस नहीं कर रहा था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में मिड डे मील खाकर बीमार हुए करीब 38 छात्र, अस्पताल में भर्ती

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










