
5 साल में 4 प्रमोशन... माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही इंडियन महिला ने बताया- ये कैसे हुआ?
AajTak
जहां लोगों के लिए प्रमोशन पान एक सपने के समान होता है वहीं इस महिला ने केवल 5 सालों में 4 प्रमोशन पा लिए है. यह एक भारतीय महिला है जिसने अपनी मेहनत और अनुभव के साथ इस मुश्किल सफर को आसान बनाया है.
AI के आने के बाद से हर किसी को अपनी जॉब के जाने का खौफ सता रहा है, AI के आने के बाद से कई जूनियर लेवल की जॉब खतरे में आ गई है. लेकिन, इस वक्त में भी कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें हर साल प्रमोशन भी मिल रहे हैं. ऐसी ही कहानी, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली लड़की की है, जिन्हें 5 साल में 4 प्रमोशन मिले हैं.
ऋत्विका नागुला, जिन्होंने यह कारनामा दुनिया के सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव माने जाने वाले सेक्टर में करके दिखाया है. आइए जानते हैं कैसे उन्होंने अपने 5 साल में 4 प्रमोशन का सफर तय किया है?
अनुभव से लेती रही सीख ऋत्विका
ऋत्विका ने 2019 में माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर जॉइन किया था. उनका मानना था कि काम में कंसिटेंसी और क्वालिटी देना, काम में अपने आप ही ग्रोथ दिला सकता है. बिजनेस इनसाइडर के साथ एक इंटरव्यू में वो बताती हैं कि अगर मैं मानती थी, काम में अच्छे रिजल्ट देती रहूंगी तो प्रमोशन मिल ही जाएगा. लेकिन पहले साल के पूरे होने के बाद ही ऋत्विका को समझ आ गया था कि अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में चुप रहना उसकी कमी को बता सकता है.
सोच में किया बदलाव
पहले साल की गलतियों को न दोहराकर ऋत्विका ने दूसरे साल से चीजों को बदलना शुरू कर दिया. वह दूसरे साल से अपने मैनेजर के साथ रेगुलर मीटिंग करने लगी. वह कई सवालों के साथ तैयारी करती और जानने का प्रयास करती कि कैसे इम्प्रूवमेंट किया जा सकता है. ऋत्विका ने एक पर्सनल टाइम टेबिल भी बनाया, जिसमें उसने 18 से 24 महीने में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












