
5 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में पांच साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अभिरक्षा में लोहरदगा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
झारखंड के लोहरदगा में 5 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या की घटना सामने आई है. इसके बाद बवाल मच गया. लोगों ने हत्या के आरोपी को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़ाकर अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
यह घटना किस्को प्रखंड अंतर्गत बगड़ू थाना क्षेत्र के अरेया गांव की है. यहां 24 दिसंबर की शाम बच्ची का शव मिला था. इसके बाद ग्रामीणों ने इंदर उरांव नाम के आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा. लोगों का कहना है कि बच्ची को आखिरी बार इसी के साथ देखा गया था. कुछ ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम करने का भी प्रयास किया.
इसके बाद उसने गला दबाकर मार डाला. लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर झाड़ी में फेंकने जा रहा था, तभी उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी के साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने आरोपी युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर अस्पताल भेजा.
ग्रामीणों की पिटाई से घायल हो गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी ग्रामीणों की पिटाई से घायल हो गया है. पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. उसे सख्त से सख्त सजा मिले, इसको लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
इधर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. गांव में पुलिस बल तैनात है. आरोपी और मृत बालिका दोनों ही आदिवासी समुदाय के हैं. बच्ची का पिता रोजी-रोटी के लिए केरल काम करने गया हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इससे पहले साल 2021 में अपनी दादी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में जेल जा चुका है. दो महीने पहले ही वह जेल से निकला है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






