
5 लाख में BMW-Mercedes! सेकंड-हैंड बाजार में कैसे इतनी सस्ती मिलती हैं लग्ज़री कारें? जानें पूरी गणित
AajTak
Second Hand Car Market Explained: कई बार आप इन सस्ती सेकेंड हैंड कारों को देखकर अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि उनेके भीतर कितनी कहानियां दबी हैं. कुछ कहानियां जंग लगे चैसिस में दब चुकी हैं... कुछ दोबारा रंगी हुई बॉडी में... और कुछ उन हिस्सों में जो कभी किसी बड़े हादसे के गवाह रहे हैं.
Luxury Cars in Second Hand Market: जब सड़क किनारे या ऑनलाइन लिस्टिंग में आप 5–10 लाख में BMW, Audi या Mercedes जैसी लग्जरी कार देखते हैं, तो पहली प्रतिक्रिया होती है... हैरानी. आखिर लाखों-करोड़ों की कीमत वाली ये कारें इतनी सस्ती कैसे हो सकती हैं. कई बार तो 4-5 साल पुराने मॉडल भी ऐसे दाम में बेचे जा रहे होते हैं, जिनपर विश्वास करना मुश्किल होता है. सोशल मीडिया ऐसे रील्स से पटा पड़ा है, जहां बेहद कम दाम में लग्ज़री सेकेंड हैंड कारों की बिक्री का दावा किया जा रहा है. यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक ऐसा सिस्टम है जिसके बारे में ज़्यादातर लोग बिल्कुल नहीं जानते.
कई बार आप इन सेकेंड हैंड कार को देखकर अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि उसके भीतर कितनी कहानियां दबी हैं. कुछ कहानियां जंग लगे चैसिस में दब चुकी हैं... कुछ दोबारा रंगी हुई बॉडी में... और कुछ उन हिस्सों में जो कभी किसी बड़े हादसे के गवाह रहे हैं. पुरानी कारों का बाजार आज उतना पारदर्शी नहीं है, जितना दिखता है. और इसी धुंध के पीछे छुपी है एक खतरनाक सच्चाई, जिसे जानना और बारीकी से समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.
कार खरीदते समय बीमा (इंश्योरेंस) अनिवार्य होता है. बीमा के साथ हर कार को एक इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) दी जाती है. यह वैल्यू हर साल होने वाले डेप्रिशिएशन के बाद तय होती है और भारी नुकसान या दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनी इसी आंकड़े के आधार पर वाहन मालिक को भुगतान तय करती है. यानी टोटल लॉस की स्थिति में वाहन मालिक को उतनी रकम इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दी जाएगी, जितनी की वाहन की IDV होगी.
जब बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्ज़री कारों का कोई बड़ा एक्सीडेंट होता है, तो इनकी मरम्मत का खर्च काफी ज्यादा होता है. इनके पार्ट्स और रिपेयर बेहद महंगे होते हैं. मान लीजिए BMW 3 Series का बड़ा एक्सीडेंट हो गया और वर्कशॉप में रिपेयर का अनुमान 25–30 लाख रुपये आ गया, जो कि इन ब्रांड्स के लिए बेहद सामान्य सी बात है. अगर उस कार की CVD वैल्यू 35–40 लाख रुपये है, तो बीमा कंपनी कार को रिपेयर कराने के बजाय उसे “टोटल लॉस” घोषित कर सकती है. इसका मतलब है कि कार को पूरी तरह ले-ऑफ कर दिया जाता है और मालिक को CVD के बराबर पैसा दे दिया जाता है. और यहीं से शुरू होता है असल खेल...
ज़्यादातर लोग मानते हैं कि टोटल लॉस कारें सीधे स्क्रैप में चली जाती हैं. हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. बीमा कंपनियां ऐसी कारें स्पेशलाइज्ड वेंडर्स को बेच देती हैं. ये वेंडर्स तो कई बार सीधे मौके पर ही पहुंचकर कार की हालात देखते हैं और ये अंदाजा लगाते हैं कि उस कार को चलने की हालत में तैयार करने में लगभग कितना खर्च आएगा. ये वेंडर्स आम तौर पर IDV वैल्यू के 50–60% में कार खरीद लेते हैं. अगर IDV लगभग 30 लाख रुपये थी, तो उन्हें ये कार 18–20 लाख रुपये में हाथ लग जाती है.
ये वेंडर्स कार को बिल्कुल नए सिरे से खड़ा करते हैं. इस्तेमाल किए गए पार्ट्स, इम्पोर्टेड पार्ट्स, फैब्रिकेटेड कंपोनेंट्स और रिफर्बिश्ड स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स की मदद से पूरी गाड़ी दोबारा तैयार की जाती है. कई बार अधिकृत वर्कशॉप किसी कार को नॉन-रिपेरेबल घोषित कर देती है, लेकिन ये वेंडर्स उसे भी सड़क पर दौड़ने लायक बना देते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






