
'5 महीनों में पास हुए तीन बिल', दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दी मानसून सत्र पर जानकारी
AajTak
सीएम ने कहा कि चर्चा के समय विपक्ष के पास बोलने के लिए वक्ता तक नहीं थे. उन्होंने विधानसभा में फांसी घर को लेकर पिछली सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह झूठ था, जिसे गिराया गया. उनका कहना था कि पिछली सरकार के मुखिया की प्रवृत्ति झूठ बोलने के लिए किसी भी हद तक जाने की रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही और उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह सत्र 5 दिन चला और कई घंटों की कार्यवाही के बाद 5 महीनों में कुल 3 बिल पास किए गए.
'171 बार विधायकों ने चर्चा में भाग लिया' रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 5 साल में सिर्फ 14 बिल पास हुए थे, लेकिन इस बार सत्र में नियम 280 के तहत 171 बार विधायकों ने चर्चा में भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस दौरान विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका मिला.
'विपक्ष के पास बोलने के लिए वक्ता तक नहीं थे'
सीएम ने कहा कि चर्चा के समय विपक्ष के पास बोलने के लिए वक्ता तक नहीं थे. उन्होंने विधानसभा में फांसी घर को लेकर पिछली सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह झूठ था, जिसे गिराया गया. उनका कहना था कि पिछली सरकार के मुखिया की प्रवृत्ति झूठ बोलने के लिए किसी भी हद तक जाने की रही है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सत्र में सभी मुद्दों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जनता को इससे बड़ा सुकून मिला है और उन्हें पेरेंट्स का प्यार और समर्थन मिल रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









