
5 बार के MLA, ममता के करीबी... जानें कौन हैं शिक्षा भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. पार्थ चटर्जी पांच बार विधायक हैं. टीएमसी के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पार्थ चटर्जी, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में साल 2011 से ही मंत्री हैं. पार्थ चटर्जी साल 2006 से 2011 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री रह चुके पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर एक दिन पहले से ही छापेमारी कर रही थी. ईडी ने अब पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमीशन यानी एसएससी के जरिये जब शिक्षा विभाग की भर्तियों में अनियमितता का मामला सामने आया था, तब पार्थ चटर्जी ही सूबे की सरकार में शिक्षा मंत्री थे. पार्थ चटर्जी की गिनती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबियों में होती है. वे इस समय पश्चिम बंगाल सरकार में वाणिज्य और उद्योग विभाग के मंत्री हैं.
ममता कैबिनेट के हैवीवेट मंत्री पार्थ चटर्जी के पास संसदीय कार्य विभाग का प्रभार भी है. पार्थ साल 2014 से 2021 तक शिक्षा मंत्री रहे थे. पार्थ चटर्जी की गिनती तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है. पार्थ चटर्जी पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रस के महासचिव भी हैं. पार्थ चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर साल 2001 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.
2001 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए पार्थ
दक्षिण कोलकाता विधानसभा सीट से साल 2001 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए पार्थ चटर्जी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. पाथ चटर्जी साल 2001 के बाद 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुने गए. पार्थ चटर्जी टीएमसी के उन चुनिंदा नेताओं में गिने जाते हैं, जिन पर मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी अधिक भरोसा करती हैं.
विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं पार्थ

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









