
48 घंटे में बड़ा ऐलान... भारत-US के बीच ट्रेड डील पर लगेगी मुहर, एग्रीकल्चर को लेकर भारत अपनी शर्तों पर अड़ा
AajTak
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अगले 48 घंटे में होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता होने वाला है और इसे लेकर अगले 48 घंटों में बड़ा ऐलान किया जा सकता है. India-US Trade Deal अंतिम चरण में पहुंच गई है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से लागू किए गए पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariff) पर रोक की डेडलाइन 9 जुलाई को खत्म हो रही है और उससे पहले दोनों देशों के बीच इस ट्रेड डील पर मुहर लगने वाली है. हालांकि, सूत्रों के हवाले से इसमें कहा गया है कि भारत एग्रीकल्चर सेक्टर में अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है.
अंतिम चरण में भारत-अमेरिका की बातचीत बीते कुछ दिनों से भारत और अमेरिका की ओर से दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर समझौते को लेकर बयान जारी किए जा रहे हैं. इस बीच सूत्रों ने बताया कि अब Trade Deal को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इस पर जल्द ऐलान किया जा सकता है. हालांकि, भारत कृषि और डेयरी क्षेत्रों को अमेरिका के लिए पूरी तरह से न खोलने के अपने रुख पर अड़ा हुआ है, इसके साथ ही भारत की ओर से श्रम प्रधान उद्योगों तक अधिक पहुंच की मांग भी की गई है.
बता दें कि अमेरिका चाहता है कि भारत अपने एग्रीकल्चर और डेयरी मार्केट को US के लिए खोल दे, जिससे कि इस सेक्टर से जुड़े अमेरिकी प्रोडक्ट्स को भारत जैसा बड़ा बाजार मिल सके. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अमेरिका की ओर से की जा रही इस मांग के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है और ताजा अपडेट के मुताबित अपने रुख पर अडिग बना हुआ है. यहां एक बात और बता दें कि भारत कुछ अमेरिकी एग्री प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाता है और अमेरिका इसे खत्म करने की मांग कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ऐसा होता है, तो भारतीय किसानों को नुकसान होगा और उन्हें उपज की सही कीमत नहीं मिल पाएगी.
वित्त मंत्री ने भी तस्वीर कर दी थी साफ India-US Trade Deal को लेकर इस सप्ताह की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बड़ा बयान देते हुए तस्वीर और भारत का रुख साफ कर दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत, अमेरिका के साथ के साथ एक बड़ा और अच्छा समझौता करना चाहेगा, लेकिन इसके लिए शर्तें भी लागू होंगी. खासतौर पर वित्त मंत्री ने एग्रीकल्चर-डेयरी सेक्टर पर हो गहन विचार पर जोर दिया था. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर ये भारत सरकार की ओर से दिया गया पहला बयान था.
ट्रंप बोले थे- 'हम भारत के लिए दरवाजे खोल रहे...' निर्मला सीतारमण की ओर से ट्रेड डील को लेकर दिए गए इस बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी इसे लेकर टिप्पणी की थी. और कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर 8 जुलाई तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा था कि भारत के साथ जल्द एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है और हम हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं.
इसके बाद White House की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की ओर से भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संबंधों का हवाला देते हुए कहा गया था कि India-America के संबंध आगे भी अच्छे बने रहेंगे. उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए थे कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील करीब है और जल्द राष्ट्रपति ट्रंप इसपर ऐलान कर सकते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






