
'47 साल की पत्नी ने बेटे की उम्र के लड़के से बनाए संबंध, मैंने मार डाला'... पति का कबूलनामा
AajTak
गोरखपुर में एक शख्स ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर आरोपी पुलिसकर्मियों से बोला- साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसका शव घर पर पड़ा है. शख्स की यह बात सुनकर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी का एक लड़के से अवैध संबंध था.
गोरखपुर जनपद के राजघाट थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर मोहल्ले का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा. उसने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि साहब, 'मैंने अपनी पत्नी को मारा डाला, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए'. शख्स की यह बात सुनकर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए. आवेदन पत्र पढ़ते ही पुलिस ने उसे थाने की जीप में बैठाया और मौके पर पहुंचे तो उसकी बताई कहानी सही निकली.
पुलिस कहना है कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की. आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का बेटे की उम्र के लड़के जो एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते वह काफी परेशान रह रहा था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया और रिश्ता खत्म करने के लिए भी कहा पर वह नहीं मानी. यह मामला थाने तक भी पहुंचा था. बावजूद इसके दोनों का मिलना जारी रहा.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है. खुर्रमपुर मोहल्ले का रहने वाला शरदचंद्र पाल पहले स्कूल बस चलाता था. लेकिन, कुछ साल पहले उसने अपने ही घर में किराने की दुकान खोल ली थी. परिवार में शरदचंद्र के अलावा उसकी पत्नी नीलम पाल (47) और एक बेटा और बेटी रहते थे. बेटी ग्रेजुएशन कर रही है. वहीं, बेटा अभी 10वीं में पढ़ता है. जबकि, घर के दूसरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं.
आरोपी पति के मुताबिक, उसकी पत्नी का एक विशेष समुदाय के युवक से संबंध था. जो उसकी उम्र से करीब 25 साल छोटा है. वह कई बार दोनों को रंगे हाथों पकड़ चुका था. इस बात पर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. बताया जा रहा है कि शरदचंद्र ने खुद ही पत्नी और युवक को साथ बैठाकर अलग होने की बात समझाई थी.
बुधवार को शरदचंद्र के दोनों बच्चे स्कूल गए थे. घर पर पति-पत्नी के अलावा अन्य कोई नहीं था. इस दौरान इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. गुस्से में पति ने पत्नी का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया.
इस मामले पर थाना राजघाट के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त खुद थाने पर पहुंचकर अपने आप को गिरफ्तार करने की बात करने लगा कहा कि मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. इसके बाद जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वास्तविकता में वहां पर उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






