
45 पुलिसकर्मी, 4 गाड़ियां, 2 वज्र वाहन... अतीक को गुजरात से लाने के लिए UP पुलिस ने की ऐसी तैयारी
AajTak
बाहुबली अतीक अहमद की 28 मार्च की सुबह 11 बजे प्रयागराज के एमपी एमलएल कोर्ट में पेशी है. इसलिए उसे गुजरात के साबरमती जेल से यूपी लाने के लिए पुलिस की टीम साबरमती जेल पहुंची है. पुलिस की इस टीम में 45 पुलिसकर्मी, एक डीसीपी रैंक के अधिकारी और 6 गाड़ियों का काफिला शामिल है.
बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक को यूपी लाने के लिए 45 पुलिसवालों की टीम साबरमती जेल पहुंची है. इस टीम का नेतृत्व DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं. अतीक को जिस काफिले में लाया जाएगा, उसमें 6 गाड़ियां शामिल हैं. इनमें 2 वज्र वाहन शामिल हैं. सड़क मार्ग से लाते वक्त अतीक अहमद को वज्र वाहन के अंदर ही रखा जाएगा.
अतीक को साबरमती जेल से लाने के लिए यूपी पुलिस की टीम रविवार सुबह ही गुजरात पहुंच गई. दरअसल, अतीक और उसका भाई अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी हैं. अतीक के भाई और पूर्व विधायक अशरफ की बात करें तो वह बरेली जेल में कैद है. उसे सोमवार सुबह 10 बजे यहां से प्रयागराज ले जाया जाएगा. मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेशी होनी है. अतीक के साथ अशरफ को भी ट्रायल का सामना करना होगा.
अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया गया है. इस पूरे अभियान में 36 घंटे का समय लगने की उम्मीद है. रविवार दोपहर को यूपी पुलिस अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकलेगी. रवानगी से पहले अतीक का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'गाड़ी के ना पलटने की जिम्मेदारी CM योगी की नहीं...' बोले गिरिराज सिंह
अतीक को 28 मार्च की सुबह 11 बजे प्रयागराज के एमपी एमलएल कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसकी पेशी से पहले कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी करने की मांग शुरू हो गई है. सरकारी वकील गुलाब चंद्र अग्रहरि ने अतीक की पेशी के समय प्रयागराग कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. एमपी एमएलएल कोर्ट के जज डीसी शुक्ला ने अतीक को पेश करने के लिए 23 मार्च को आदेश जारी किया था. इस मामले की सुनवाई के बाद 17 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









