
45% तक डिस्काउंट पर मिल रहे रिमोट वाले Ceiling Fans, Amazon और Flipkart पर है ऑफर
AajTak
Flipkart और Amazon पर कई ऐसे Ceiling Fan मिल रहे हैं, जिन्हें आप Remote से कंट्रोल कर सकते हैं. अगर आप भी अपने घर को 'हाई-टेक' बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के पंखे आपकी मदद कर सकते हैं.
टेक्नोलॉजी के विकसित होने के साथ ही रोजमर्रा की चीजों में भी रोज नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. रिमोट वाला सीलिंग फैन इसका अच्छा उदाहरण है. Flipkart और Amazon पर कई ऐसे Ceiling Fan मिल रहे हैं, जिन्हें आप Remote से कंट्रोल कर सकते हैं. अगर आप भी अपने घर को 'हाई-टेक' बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के पंखे आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं Remote वाले Ceiling Fans के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
Atomberg Renesa को आप Flipkart से 3,245 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. यह सीलिंग फैन कई कलर ऑप्शन में आता है. इसमें आपको 340RPM की मोटर स्पीड मिलेगी. Atomberg Renesa का सीलिंग फैन 5 स्पीड सेटिंग के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह पंखा किसी सामान्य फैन के मुकाबले साल में 1500 रुपये की बचत करेगा. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं.
Crompton का नाम भी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स की लिस्ट में काफी भरोसेमंद है. Crompton Energion फैन को आप Amazon से 2812 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर ब्रांड 5 साल की वारंटी दे रहा है. कंपनी इसे 45 फीसदी के लिस्टिंग डिस्काउंट पर बेच रही है. Crompton Energion को आप कैशबैक पर खरीद सकते हैं. हालांकि, इस पर बैंक ऑफर या EMI ऑफर नहीं मिल रहा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











