
41 साल के बेरोजगार ने मां-बाप पर ठोका केस, कहा- मुझे जिंदगी भर के लिए दो हर्जाना
AajTak
41 साल का एक शख्स पिछले कई सालों से बेरोजगार चल रहा है और अब उसने अपने मां-बाप पर ही मुकदमा ठोक दिया है. ऑक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई करने के बावजूद ये व्यक्ति पिछले लगभग एक दशक से बेरोजगार है. फैज सिद्दीकी नाम के इस व्यक्ति का कहना है कि वो अपने मां-बाप पर निर्भर है.
41 साल का एक शख्स पिछले कई सालों से बेरोजगार चल रहा है और अब उसने अपने मां-बाप पर ही मुकदमा ठोक दिया है. ऑक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई करने के बावजूद ये व्यक्ति पिछले लगभग एक दशक से बेरोजगार है. फैज सिद्दीकी नाम के इस व्यक्ति का कहना है कि वो अपने मां-बाप पर निर्भर है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) फैज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल कर चुका है और वकालत का प्रशिक्षण भी हासिल कर चुका है. इसके बावजूद उसने अपने परिवार पर मुकदमा किया है और डिमांड की है कि उसके मां-बाप उसे ताउम्र आर्थिक रूप से समर्थन करते रहें. बता दें कि फैज के माता-पिता दुबई में रहते हैं. उनका लंदन में एक फ्लैट भी है. इस फ्लैट में पिछले 20 सालों से फैज बिना किराया देकर रह रहा था. लंदन के हायडी पार्क में स्थित इस फ्लैट की कीमत 1 मिलियन पाउंड्स से भी अधिक है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) फैज की मां रक्षंदा 69 साल की हैं. वहीx उनके पिता जावेद 71 साल के हैं. वे फिलहाल इस शख्स को हर हफ्ते 400 पाउंड यानी लगभग 40 हजार रूपए पहुंचाते हैं. एक महीने में लगभग डेढ़ लाख रूपए की राशि फैज को देते हैं. इसके अलावा वे फैज के बिलों का भुगतान भी करते हैं. हालांकि फैज और उसके माता-पिता के बीच तनाव और झगड़े के बाद वे अब फैज को सपोर्ट करना नहीं चाहते हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











