
400 सीटों का सपना... सर्वे के आंकड़ों ने दिखाया NDA को RLD और टीडीपी जैसे साथियों की जरूरत क्यों?
AajTak
Lok Sabha Elections 2024: मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 335 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रहा है. बीजेपी अकेले दम पर 304 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. कई राज्यों में बीजेपी एक बार फिर क्लीन स्वीप करने जा रही है. हालांकि, एनडीए को इस बार 18 सीटों का नुकसान होने की उम्मीद है.
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिन पहले ही संसद में आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया था कि और देश का मिजाज देखकर लग रहा है कि इस बार एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी और बीजेपी 370 सीटों पर जीत हासिल होगी. पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. पीएम के इस बयान को बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने भी नारा बना दिया है. आम चुनाव से ठीक पहले इंडिया टुडे ग्रुप और सी वोटर ने देश का मिजाज जानने की कोशिश की है. सर्वे के जो नतीजे आए हैं, वो एनडीए को अपने तय टारगेट तक पहुंचाते नहीं दिख रहे हैं. इन आंकड़ों ने यह भी बता दिया कि एनडीए को सहयोगी साथियों की जरूरत क्यों है? यही वजह है कि एनडीए सरकार ने शुक्रवार को एक साथ तीन विभूतियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है.
MOTN में सामने आया 'देश का मूड'
दरअसल, मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 335 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रहा है. बीजेपी अकेले दम पर 304 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. कई राज्यों में बीजेपी एक बार फिर क्लीन स्वीप करने जा रही है. हालांकि, एनडीए को इस बार 18 सीटों का नुकसान होने की उम्मीद है. इसका सीधा लाभ इंडिया ब्लॉक को मिलने जा रहा है. इंडिया ब्लॉक के खाते में 166 सीटें जा सकतीं हैं. अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस 71 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बार 19 सीटें ज्यादा जीत रही है. क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय समेत अन्य को बाकी 168 सीटें मिलने की संभावना है. 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे देखें तो एनडीए ने तब 351 सीटें जीती थीं. बीजेपी को अकेले 303 सीटें मिलीं थीं. कांग्रेस का सफाया हो गया गया और उसे सिर्फ 52 सीटें ही मिल पाई थीं.
यह भी पढ़ें: MOTN: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA की हैट्रिक का अनुमान, जानें क्या हैं इसके मायने
बीजेपी अपने कुनबे को बढ़ाने की कोशिश कर रही
यानी बीजेपी को इस बार डबल नुकसान होते दिख रहा है. एनडीए की सीटें पिछली बार के मुकाबले 18 कम आने की संभावना है. खुद बीजेपी को भी पिछली बार के मुकाबले एक सीट कम मिलने की बात कही जा रही है. यही वजह है कि बीजेपी अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक में बीजेपी ने अपने अलायंस में क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को शामिल करवाए जाने का अभियान छेड़ दिया है. जगह-जगह नेताओं को पार्टी और अलायंस में लाया जा रहा है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








