
40 लाख की गाड़ी, एक आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर, दूसरा अथॉरिटी में अधिकारी...गमला चोरी की पूरी कहानी
AajTak
मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है. वह प्रॉपर्टी डीलर है. वायरल वीडियो में कार के नंबर से आरोपी मनमोहन तक पुलिस पहुंच पाई. दरअसल, जिस गाड़ी से गमले चुराए गए थे, वह मनमोहन की पत्नी के नाम पर है. पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी नवाब सिंह की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि नवाब सिंह गुरुग्राम अथॉरिटी में GMD के पद पर है.
लग्जरी कार से G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गमले चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मनमोहन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मनमोहन अपने साथी नवाब सिंह के साथ गमले चुरा रहा था. इस मामले में आरोपी नवाब सिंह की तलाश जारी है.
कौन है मनमोहन ?
मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है. वह प्रॉपर्टी डीलर है. वायरल वीडियो में कार के नंबर से आरोपी मनमोहन तक पुलिस पहुंच पाई. दरअसल, जिस गाड़ी से गमले चुराए गए थे, वह मनमोहन की पत्नी के नाम पर है. पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी नवाब सिंह की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि नवाब सिंह गुरुग्राम अथॉरिटी में GMD के पद पर है.
जांच में सामने आया है कि मनमोहन अपने साथी नवाब के साथ kia carnival कार से दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था. कार की कीमत करीब 40 लाख रुपए है. जब दोनों गाड़ी से गुरुगाम लौट रहे थे, तो दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके से फरार हो गए. पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनके कारनामे को रिकॉर्ड कर रहा है.
ये भी पढ़ें: 'गमला चोर' मनमोहन यादव अरेस्ट, फिर YouTuber एल्विश यादव पर क्यों लगे आरोप?
कार के नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








