
4 दिन पहले पैदा हुए बेटे के पिता का मर्डर: पार्टी के शोर से सो नहीं पा रहा था दुधमुंहा बच्चा, स्पीकर बंद करने को कहा तो पड़ोसी ने काट दिया गला
AajTak
पड़ोस में रहने वाले मनोज चौरे की पत्नी को चार दिन पहले बेटा हुआ था जो शोर की वजह से सो नहीं पा रहा था, इसलिए मनोज ने हंगामा कर रहे आरोपियों को टोका. इसको लेकर मनोज और आरोपियों के बीच विवाद हो गया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब पीकर हंगामा और गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना पड़ोसी युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. आरोपियों ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक चार दिन पहले ही एक बेटे का पिता बना था.
घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है. टीआई महेश लिल्हारे ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि 84 एकड़ झुग्गी में तीन लोगों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. तीनों आरोपी तेज आवाज में झुग्गी में स्पीकर बजा रहे थे और शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान तीनों आरोपी प्रह्लाद, प्रदीप और राजू गाली गलौज और हंगामा भी कर रहे थे.
पड़ोस की झुग्गी में रहने वाले मनोज चौरे की पत्नी को चार दिन पहले बेटा हुआ था जो शोर की वजह से सो नहीं पा रहा था, इसलिए मनोज ने हंगामा कर रहे आरोपियों को टोका. इसको लेकर मनोज और आरोपियों के बीच विवाद हो गया.
विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मनोज पर हमला कर दिया. इस दौरान दो आरोपियों प्रदीप और राजू ने मनोज के हाथ पकड़े और प्रह्लाद ने चाकू से उसका गला रेत दिया. गला कटते ही मनोज के गले से खून का फव्वारा छूट गया और थोड़ी देर में वो बेसुध हो गया.
परिवार के लोग मनोज को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या करने वाला प्रह्लाद करीब 8 महीने पहले ही मृतक की झुग्गी के सामने रहने आया था.
फ़िलहाल पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है और हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








