
37 से ज्यादा बयान, 40 संदिग्ध और दवा की पर्ची... साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ मिस्ट्री में सामने आईं अहम बातें
AajTak
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कई अहम बातें सामने आ रही हैं. इस मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने 37 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जबकि करीब 40 संदिग्ध संपर्कों को रडार पर रखा गया है. जांच में दवा की एक पर्ची की भी बात की जा रही है, जो साध्वी के पास थी.
राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच फिलहाल एक ही बिंदु पर आकर ठहर गई है, वह है FSL रिपोर्ट... एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस केस की पड़ताल कर रही है. एफएसएल से विसरा रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों से राय ली जाएगी. जो भी अंतिम मेडिकल राय सामने आएगी. उसी के आधार पर जांच की दिशा तय होगी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा की एफएसएल जांच, मेडिकल हिस्ट्री और एक्सपर्ट ओपिनियन के बिना किसी नतीजे पर पहुंचना फिलहाल संभव नहीं माना जा रहा. कंपाउंडर देवीसिंह राजपुरोहित ने साध्वी के पास दवा की एक पर्ची देखी थी, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि पर्ची किस डॉक्टर की थी.
इसके चलते उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी. एसआईटी प्रभारी एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि अब तक इस मामले में 37 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. जांच के दायरे में साध्वी का इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल एक्सपर्ट, आश्रम में आने-जाने वाले लोग, सोशल मीडिया हैंडल करने वाले व्यक्ति और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा को एक नहीं, कई इंजेक्शन दिए थे... कंपाउंडर पर सवाल, मौत के पीछे क्या है कहानी?
पुलिस ने कई अहम बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई है, ताकि जांच के दौरान कोई कड़ी कमजोर न पड़े. इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने करीब 40 संदिग्ध संपर्कों को रडार पर लिया है, जिनकी मूवमेंट, कॉल ट्रेल और आपसी कनेक्शन की गहन जांच चल रही है. यह भी परखा जा रहा है कि इन संपर्कों के बीच कोई ऐसा लिंक तो नहीं, जो अब तक जांच से बाहर रहा हो.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











