
3300GB डेटा, 75 दिन वैलिडिटी...कीमत महज 275 रुपये, ये कंपनी दे रही है जबरदस्त ऑफर
AajTak
3300GB हाई स्पीड डेटा के साथ 75 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान ऑफर में काफी सस्ते में दिया जा रहा है. इससे आप केवल 275 रुपये में 75 दिन दिन के लिए हाई स्पीड डेटा का मजा ले सकते हैं. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार ये ऑफर 15 अक्टूबर तक ही वैलिड है.
BSNL यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है. इससे यूजर्स को दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले काफी ज्यादा फायदा मिलता है. कुछ समय पहले कंपनी ने इंडिपेंडेंस डे ऑफर को पेश किया था. जिससे यूजर्स को काफी ज्यादा बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
हालांकि, इसका फायदा केवल BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स ले सकते हैं. ऑफर के तहत आप कंपनी के 599 रुपये वाले प्लान को 275 रुपये में ले सकते हैं. हालांकि, इस प्लान के साथ यूजर्स को 75 दिनों के बाद प्लान का रेगुलर टैरिफ देना होगा.
BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स को 3300GB हाई स्पीड डेटा
इस प्लान के साथ BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स को 3300GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. ये डेटा 60Mbps हाई स्पीड के साथ दी जाती है. इस प्लान में डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है. यानी डेटा खत्म होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड कम होकर 2Mbps हो जाएगी.
BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ एक फायदा और यूजर्स को मिलता है. इसका फायदा उठाने वाले यूजर्स से कंपनी कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लेती है. ऐसे में अगर आपका बजट कम है और घर पर एक सस्ती ब्रॉडबैंड सर्विस लेना चाहते हैं तो इस प्लान के साथ जा सकते हैं.
अभी हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की हैं. इससे आपको काफी ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी. हालांकि, शुरुआती दौर में इस सर्विस को केवल मेट्रो शहरों में पेश किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










