
300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बहू ने दी ससुर की सुपारी, कार की टक्कर से बुजुर्ग को मारकर चले गए भाड़े के हत्यारे
AajTak
Crime News: ससुर पुरुषोत्तम की 300 करोड़ रुपये के पैतृक संपत्ति पर बहू अर्चना की नजर थी. खास बात यह है कि अर्चना के सरकारी अधिकारी होने की बात भी सामने आई है.
महाराष्ट्र के नागपुर में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए बहू ने सुपारी देकर अपने ही ससुर की हत्या करवा दी. इस मामले को शुरुआत में एक हादसा दिखाने की कोशिश हुई थी लेकिन पुलिस की सतर्कता और परिजनों की ओर से जताए गए हत्या के शक ने घटना को अलग मोड दे दिया
दरअसल, 22 मई को नागपुर के मानेवाडा परिसर में पुरुषोत्तम पुट्टेवार (82 वर्ष) को एक कार ने टक्कर मार दी थी. इस घटना में उनकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. पुलिस ने शुरुआत में हादसे में मृत्यु का मामला दर्ज किया था.
घटना के बाद मृतक के भाई ने पुलिस अधिकारी को हत्या का शक होने की बात कही थी. पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए.
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर कार ड्राइवर नीरज निमजे और सचिन धार्मिक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. जांच में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अर्चना पुट्टेवार से पैसे लेकर उनके ससुर को कार से टक्कर मारी थी. CCTV वीडियो:-
पुलिस ने इस सुपारी किलिंग मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुरुषोत्तम की 300 करोड़ रुपये के पैतृक संपत्ति पर बहू अर्चना की नजर थी. खास बात यह है कि अर्चना के सरकारी अधिकारी होने की बात भी सामने आई है.
इस पूरे मामले को लेकर नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने aajtak को बताया कि यह मामला हाईप्रोफाईल है. नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








