
30 साल बाद 4 राशियों में एकसाथ बने राजयोग, जानें किन लोगों की खुली किस्मत
AajTak
शुक्र और बुध ग्रहों की युति कई राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है. वहीं, 30 साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हुए हैं. ग्रहों की ऐसी स्थिति चार राशि वालों की कुंडली में शश और मालव्य नाम के दो महापुरुष राजयोग बना रही है. आइए जानते हैं ये लकी राशियों कौन सी हैं और इन्हें क्या लाभ मिलने वाला है.
शुक्र और बुध ग्रह इस वक्त वृषभ राशि में बैठे हुए हैं. शुक्र और बुध में मित्रता का भाव रहता है, इसलिए दोनों ग्रहों की युति कई राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है. वहीं, 30 साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हुए हैं. ग्रहों की ऐसी स्थिति चार राशि वालों की कुंडली में शश और मालव्य नाम के दो महापुरुष राजयोग बना रही है. आइए जानते हैं ये लकी राशियों कौन सी हैं और इन्हें क्या लाभ मिलने वाला है.
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि वालों के लग्न भाव में बना राजयोग करियर की दिशा बदल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग है. लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापारिक की दृष्टि से भी यह योग अच्छा साबित होगा.
सिंह- बुध और शुक्र की युति से सिंह राशि में भी शश और मालव्य नाम के दो राजयोग बने हैं. इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है. नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है. जिन लोगों की आर्थिक स्थिति लंबे समय से डगमगा रही थी, उन्हें राहत मिलने वाली है. नया काम शुरू करने या नया वाहन खरीदने के लिए समय बहुत ही शुभ है.
कुंभ- कुंभ राशि में भी शश और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी. घर-मकान से जुड़े कार्य संपन्न होंगे. मांगलिक कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है. आय के नए स्रोत पैदा हो सकते हैं. राजयोग बने रहने तक आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











