
30 लाख की सुपारी, 5 लाख में इल्जाम... सुपरस्टार दर्शन ने कुबूल किया किडनैपिंग और कत्ल का खौफनाक जुर्म
AajTak
दर्शन का सुपर फैन रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग की अपोलो फॉर्मेसी काम करता था. क्या आप यकीन करेंगे कि सोशल मीडिया पर उसके एक आपत्तिजनक कमेंट ने ही कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन तुगुदीपा और उसकी पार्टनर पवित्रा गौड़ा को अपने उस फैन का कातिल बना दिया.
Renuka Swamy Murder Conspiracy: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन तुगुदीपा ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने रेणूका स्वामी की हत्या के इस मामले को दबाने के लिए आरोपियों को 30 लाख रुपये दिए थे. यह बात पहले ही पकड़े जा चुके सुपारी किलर्स ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताई थी. अब दर्शन के बयान ने इस बात की तस्दीक कर दी है.
पुलिस की जीप से नहीं जाना चाहता था दर्शन यही नहीं, जब दर्शन को मैसूर से गिरफ्तार किया गया, तो उसने पुलिस से कहा कि वह अपनी कार से पुलिस थाने जाएगा और पुलिस की जीप में नहीं बैठेगा. हालांकि पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी और उससे कहा कि अगर वो उनके साथ पुलिस की जीप में नहीं बैठा तो उसे पुलिस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा.
आपत्तिजनक कमेंट ने बना दिया कातिल दर्शन का सुपर फैन रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग की अपोलो फॉर्मेसी काम करता था. क्या आप यकीन करेंगे कि सोशल मीडिया पर उसके एक आपत्तिजनक कमेंट ने ही कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन तुगुदीपा और उसकी पार्टनर पवित्रा गौड़ा को अपने उस फैन का कातिल बना दिया? दर्शन और पवित्रा के फैन रेणुका स्वामी ने आखिर इंस्टा पर ऐसा क्या लिख दिया था कि कन्नड़ फिल्मों की ये स्टार जोड़ी खुद पर काबू नहीं रख सकी और दोनों ने मिल कर अपने एक गुमनाम फैन के खून से अपने हाथ रंग लिए? आपको ये सबकुछ बताएंगे. लेकिन पहले ये जान लीजिए कि आखिर इस फैन के कत्ल की साज़िश कैसे रची गई और उसके लिए दर्शन और पवित्रा ने अपने गुर्गों को कितने की सुपारी दी?
पवित्रा को फेक आईडी से किए गंदे मैसेजेस सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स सीधे दर्शन की पार्टनर और पत्नी पवित्रा गौड़ा को मिल रहे थे, जो पवित्रा को नागवार गुज़रे. पवित्रा ने ना सिर्फ इस बात की शिकायत दर्शन से की, बल्कि कमेंट्स करने वाले आदमी को सबक सिखाने के लिए भी उकसाया. बस, फिर क्या था किसी फिल्म के विलेन की तरह दर्शन ने अपने लोगों को काम पर लगा दिया और कमेंट करने वाले उस शख्स की पहचान पता करने का हुक्म दिया. असल में ये चित्रदुर्ग का रहनेवाला एक साधारण सा नौजवान रेणुका स्वामी था, जो अपोलो फार्मेसी में काम करता था. और यही रेणुका, पवित्रा को एक फेक आईडी से इंस्टाग्राम पर गंदे मैसेजेस भेज रहा था.
बेरहमी से रेणुका का कत्ल रेणुका स्वामी की पहचान साफ हो जाने पर दर्शन ने बेंगलुरु से करीब 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग के रहने वाले इस नौजवान को पकड़ने का काम अपने एक गुर्गे राघवेंद्र को सौंपा, जो चित्रदुर्ग में दर्शन के नाम से फैंस क्लब चलाता है. और बस इसी के बाद राघवेंद्र ने पहले धोखे से 8 जून को रेणुका को अगवा किया और फिर अगले दिन यानी 9 जून को बेंगलुरु के ही कामाक्षीपाल्या इलाके के एक गंदे नाले से रेणुका की लाश मिली. इस बीच रेणुका स्वामी को दर्शन-पवित्रा और उनके गुर्गों ने इतनी बुरी तरह टॉर्चर किया कि उसकी जान ही चली गई.
गर्म लोहे से दागा, तोड़ दी थीं जिस्म की हड्डियां रेणुका के साथ मारपीट हुई तो ही, उसे गर्म लोहे से भी दागा गया. खुद दर्शन ने पहले उसे पवित्रा के सामने ही बेल्ट से जी भर कर पीटा और जब लगातार चल रही पिटाई से वो बेहोश हो गया, तो फिर उसकी हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पाया कि रेणुका के शरीर की कई हड्डियां इस मारपीट से टूट गई थीं और दीवार से टकराने के चलते उसके स्कल यानी खोपड़ी में भी फ्रैक्चर था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








