
3 मंच, 150 गेस्ट, 30000 समर्थक... शपथग्रहण के लिए रामलीला मैदान में ऐसी है बीजेपी की तैयारी
AajTak
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होने की उम्मीद है. शपथग्रहण रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होना तय है, जिसमें हजारों लोगों के आने की संभावना है.
दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है. आने वाले 48 घंटों में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का फैसला होने वाला है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, और अब पार्टी का ध्यान मुख्यमंत्री के चयन और शपथग्रहण समारोह की तैयारियों पर केंद्रित है.
20 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस संबंध में विभिन्न सरकारी विभाग और संबंधित एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं. रामलीला मैदान की सफाई और सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है. कई एजेन्सियां स्थिति को व्यवस्थित करने में लगी हुई हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात सुनिश्चित हो सकें.
यह भी पढ़ें: ...जहां हुआ था केजरीवाल का उभार, वहीं से मिलेगी दिल्ली को बीजेपी की सरकार!
दिल्ली में बीजेपी की अहम मीटिंग
दिल्ली बीजेपी की अहम बैठक आज शाम आयोजित होगी, जिसमें शपथग्रहण समारोह के लिए विधायक दल की बैठक का समय और तारीख तय की जाएगी. इस बैठक में शपथग्रहण के इंचार्ज विनोद तावड़े, तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन के अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा बैठने की व्यवस्था और गेस्ट लिस्ट को भी अंतिम रूप देने की तैयारी की जाएगी.
शपथग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित गेस्ट्स

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










